श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर एवं विप्र फाउंडेशन रायपुर शहर ने केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनने पर पंकज शर्मा जी का किया सम्मान

श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर एवं विप्र फाउंडेशन रायपुर शहर ने केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनने पर पंकज शर्मा जी का किया सम्मान

पंकज शर्मा ने समाज के वरिष्ठ जनो का आशीर्वाद लेकर समाज के प्रति एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रति जताया आभार

रायपुर/20 जुलाई 2021 ब्राह्मण समाज से पंकज शर्मा का केंद्रीय सहकारी बैंक में अध्यक्ष बनने पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर एवं विप्र फाउंडेशन ने किया सम्मान समारोह। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र एवं विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष मुल्कराज शर्मा के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने किया सम्मान।सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बसंत तिवारी एवं विकास पाठक के कार्यो की तारीफ करते हुए कहा कि ये हमेशा काँग्रेस पार्टी हो या समाज के प्रति हमेशा सक्रिय रहते है।प्रहलाद मिश्र के नेतृत्व में हम सब मिलकर काम करेगे समाज और काँग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।पंकज शर्मा ने समाज के सदस्यों को पद भार ग्रहण पर विशेष आमंत्रण दिए है।
सम्मान करने वालो में नरेश शर्मा,दिनेश शर्मा,दुर्गा पुरोहित,विमल शर्मा,विकास (विक्की)शर्मा,दीपक शर्मा,घनश्याम शर्मा,संजय शर्मा, टीकम मिश्र, कान्हा, गिरीश शर्मा, कैलाश पुजारी, अमित शर्मा एवं समाज के समस्त सदस्य उपस्थित हुए।

प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक…………..
रायपुर छ.ग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *