श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा महिला शाखा के गठन हेतु आयोजित महिलाओं की आन लाईन बैठक आज आयोजित की गई

श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा महिला शाखा के गठन हेतु आयोजित महिलाओं की आन लाईन बैठक आज आयोजित की गई

संचालन संस्था के अध्यक्ष प्रह्लाद मिश्र एवं सचिव घनश्याम शर्मा व महिला इकाई संयोजिका नें किया

श्रीमती प्रतिभा पुजारी को सर्वसम्मति से श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था महिला मंडल के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया-डॉ.विकास कुमार पाठक

रायपुर/10 जुलाई 2021 नारी शक्ति के बिना समाज,धर्म,देश की कल्पना भी नही की जा सकती।नारियां है तो देश मे,समाज मे,घर मे धर्म है ,एकता है और साक्षात लक्ष्मी जी का वास है श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के मीडिया प्रभारी डॉ.विकास कुमार पाठक ने आज विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अपने भारत देश मे,अपनी संस्कृति में नारी को साक्षात देवी माना गया है श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के अध्यक्ष प्रह्लाद मिश्र एवं सचिव घनश्याम शर्मा व महिला विंग की संयोजिका द्वारा श्रीमती प्रतिभा पुजारी को सर्व सम्मति से श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर महिला मंडल के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।आज ऑनलाइन बैठक कर समाज के अध्यक्ष प्रह्लाद मिश्र से सर्वपरि सबसे प्रथम इस मुद्दे को उठाया और उन्होंने इस नाम को पुकारा ओर सबसे चर्चा के बाद संस्था नें श्री गौड़ ब्राह्मण ब्राह्मण समाज संस्था महिला मंडल के गठन को सर्वसम्मति से सहमति दी अतःश्रीमती प्रतिभा पुजारी को श्री गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया डॉ.विकास पाठक ने बताया कि महिला मंडल के अध्यक्ष को वरिष्ठ महिला सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद अपनी कार्यकारिणी तथा पदाधिकारीयों को मनोनीत करने एवं महिला मंडल को जल्द से जल्द मूर्तरूप देने को कहा जिससे सामाजिक हित मे कार्य हो सके संस्था आशा करती है समाज की मातृशक्ति समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज को आगे बढ़ाएगी।

भवदीय,
डॉ.विकास कुमार पाठक
मीडिया प्रभारी,
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर
मो.9300291891

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *