गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र के नेतृत्व पर कोरोना की तीसरी लहर से बच्चो को बचाने एम्स हॉस्पिटल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट वरिष्ठ डॉ. मजहर हुसैन ने ज़ूम मीटिंग से बच्चो को बचाने दिए सलाह
दुर्गा पुरोहित श्री गौड़ ब्राह्मण समाज समाज संस्था युवा मंडल के बने अध्यक्ष-प्रहलाद मिश्र
रायपुर/14 जून 2021 अभी विश्व व्यापी कोरोना खत्म नही हुआ है पर इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की चेतावनी दी गई है जिसमे बताया गया है तीसरी लहर बच्चो के लिए बहुत खतरनाक है तीसरी लहर को देखते हुए श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ.विकास पाठक ने बताया कि तीसरी लहर की संभावना है और इससे कैसा बचा जाए इसको लेकर समाज अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र के नेतृत्व में समाज द्वारा कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर जो बच्चों को प्रभावित कर सकती है के सम्बंध में पूर्व सावधानी एवम बचाव पर एक सेमिनार किया गया जिसमें एम्स हॉस्पिटल रायपुर के न्यू बर्न एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट वरिष्ठ डॉ.मजहर हुसैन की सेवाएं समाज द्वारा ली गई डॉक्टर हुसैन ने कोरोना से तीसरी लहर पर सावधानी के बतौर कोरोना गाइड लाइन का पालन करने 18 वर्ष से ऊपर के सभी को टीका लगवाने, अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी।नवजात से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों हेतु अभी कोई टीका नही आने एवं दवाई न होने से सावधानी ही इलाज बताया चूंकि 2 वर्ष तक के बच्चे मास्क नही पहन सकते अतः परिवार के सदस्यों को सावधानी बरतनी होगी कि वो बाहर से आते है तो साबुन से हाथ धोये सेनेटाइज करे तभी बच्चों के पास जावे बच्चों को विटामिन डी युक्त भोज्य पदार्थ दे।बड़े बच्चों को बाहर जाने एवं आने पर कोरोना गाइड लाइन पालन करने की हिदायत दे।डॉक्टर साहब ने हाथों को कैसे सेनेटाइज किया जावे उसके भी तरीका बताए।आम तौर पर हम हाथ मे सेनेटाइजर लगा लेते है परंतु उसको कैसे लगाना जिससे वो हाथ के हर पार्ट को सेनेटाइज कर सके। इस अवसर पर गूगल मीट पर उपलब्ध समाज के कई लोगो ने कोरोना के सम्बंध में अपने प्रश्न किये जिसका समाधान डॉक्टर हुसैन जी ने किया। इसके साथ ही श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के सक्रिय सदस्य दुर्गा पुरोहित को समाज के युवा मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिस पर समाज के सभी सदस्यों ने इसे स्वीकार कर बधाई दिए।
प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय
दैनिक……..
रायपुर……..

