नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधारोपण ।

नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधारोपण ।

चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।इस अपील के साथ नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन द्वारा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2021को शासकीय प्राथमिक शाला , कोसा नगर ,नेहरू नगर ईस्ट में वृक्षारोपण कार्यक्रम में 17 पौधों को लगाया गया । एसोसिएशन के अध्यक्ष बंसी अग्रवाल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण प्रकृति में बदलाव आ रहा है। कहीं भारी वर्षा तो कहीं सूखा, कहीं लू तो कहीं ठंड। कहीं बर्फ की चट्टानें टूट रही हैं तो कहीं समुद्री जल-स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। आज जिस गति से ग्लेशियर पिघल रहे हैं इससे भारत को खतरा बढ़ सकता है । श्री अग्रवाल जी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ है और इस मानसून में एसोसिएशन सभी के भागीदारी से बड़ी संख्या में पौधे लगाने का लक्ष्य रख रही है ,जिसके लिए स्थल को चिन्हांकित किया जा रहा है ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसोसिएशन के महासचिव देविंदर सिंह भाटिया ने बताया
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सह सचिव सतीश अग्रवाल ने कहा कि कोसा नगर वार्ड मे कोसानाला होने के कारण शाला और आस पास के क्षेत्र में प्रदूषण और बीमारियों का अक्सर भय रहता है,और शाला में वृक्षो के लगाने से आस पास के वातावरण में प्रदूषण भी कम होगा ।
कार्यकारणी सदस्य दिलीप अग्रवाल एवम सह सचिव प्रवीण अग्रवाल ने नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा पौधे उपलब्ध करवाने एवम शासकीय प्राथमिक शाला के प्रबंधन समिति को स्थल उपलब्ध करवाने और सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया । शासकीय प्राथमिक शाला कोसानाला की शिक्षिका श्रीमती रीना चंदेल जी जिनके प्रयास से वृक्षारोपण का कार्यक्रम का स्थल चयन किया गया ने संबोधन में कहा कि स्कूल के प्रवेश प्रांगण में कोई भी पेड़ नही होने के कारण वातावरण बेहत ही गर्म रहता है ,वृक्षारोपण शाला के लिए भविष्य में काफी उपयोगी रहेगा,रोपण किये पौधों को शाला के सभी सदस्यो के सहयोग से देख रेख किया जा सकेगा । कार्यक्रम में मास्टर अभिनव अग्रवाल ने पॉलीथिन का उपयोग न करने और इको फ्रेंडली वस्तुओं के उपयोग करने हेतु कविता सुनाई । वृक्षारोपण नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बंसी अग्रवाल,महासचिव देविंदर सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष इंदरबीर सिंह आनंद,कोषाध्यक्ष मुकेश जैन,सहसचिव सतीश अग्रवाल ,प्रवीण अग्रवाल, कार्यकरणी सदस्य के.प्रियन, दिलीप अग्रवाल,दिनेश सिंघल,मीरा गुप्ता,शासकीय प्राथमिक शाला कोसा नगर की शिक्षिका श्रीमती रीना चंदेल,शिक्षक श्रीबलदाऊ प्रसाद बेलचंदन, मास्टर अभिनव अग्रवाल,आराध्या अग्रवाल,ग्राउंड सहयोगी भुनेश्वर प्रसाद ,मोहन बिसाई
,गोपी यादव ,अशोक आदि की उपस्थित में किया गया ।

देविंदर सिंह भाटिया
महासचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *