महंगाई ने आम नागरिक की कमर तोड़ दी है-
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत् प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंकज शर्मा ने अपने निवास के बाहर महंगाई के मुद्दे पर धरना दिया।
जनविरोधी है मोदी सरकार-पंकज शर्मा
प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा ने कहा मोदी सरकार जनविरोधी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्र के जिम्मेदार मंत्री सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। आज लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है। महंगाई पर नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है। भाजपा के नेता महंगाई के मुद्दे पर गैरजिम्मेदाराना बयान देते हैं। देश में कुछ चुनिन्दा लोगों का ही विकास हो रहा है।

