पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शंकर नगर में टीकाकरण को लेकर चला जागरूकता अभियान,मास्क व मठ्ठा वितरित

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शंकर नगर में टीकाकरण को लेकर चला जागरूकता अभियान,मास्क व मठ्ठा वितरित

रायपुर,25 मई 2021।रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के निर्देश पर शंकर नगर वार्ड क्र.30 के अध्यक्ष बबलू साहू सहित संत गुरु घासीदास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीप बग्गा के नेतृत्व में शंकर नगर यादव पारा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के सेवा भाव के चौथे दिन पर वार्ड वासियों को टीकाकरण करवाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

वार्ड अध्यक्ष बबलू साहू ने बताया कि वार्डवासियों को मास्क का वितरण करने के साथ-साथ मठ्ठा का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला,ब्लॉक सहित वार्ड के कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *