बाज़ारो में लौटी रौनक,व्यापारियों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री लगातार व्यापारी हित में कर रहे फैसले- बाघमारे

बाज़ारो में लौटी रौनक,व्यापारियों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री लगातार व्यापारी हित में कर रहे फैसले- बाघमारे

रायपुर,18 मई 2021। कल सोमवार से राजधानी रायपुर में बाजार खुलने से आर्थिक गतिविधिया तेज़ हो गयी है। सुबह दुकान खुलते ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे ग्राहक खरीदी के लिए पहुँचे,अनुमानित हैं कि इतने दिनों के लॉक-डाउन के बाद आज प्रदेशभर में करोड़ो का व्यापार होगा।

इसी बीच अवंति विहार व्यापारी संघ के सहमंत्री व जीनियस फाउंडेशन के डायरेक्टर सागर बाघमारे ने व्यापारीबंधुओ से कहा कि “अंधेरी रात के बाद अब सुबह हो रही है, और इस सुबह में सूरज की उजाली किरण झलक रही है”। बाघमारे ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे प्रशासन द्वारा ज़ारी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए व्यापार करे व सभी व्यापारी अपने दुकानों-संस्थानों में आने वाले ग्राहकों व कार्यरत कर्मचारियों के भी स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करे और मास्क व सैनीटाइज़र का उपयोग सुनिश्चित करे।

चॉइस सेंटर संचालक बाघमारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को व्यापारियों के हित मे फैसले लेने के लिए आभार व्यक्त किया है, साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में तेज़ी लाने,व्यापार का समय व दिन बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी ध्यान आकर्षित करने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को व्यापारियों को आ रही दिक्कतों से अवगत करवाने की बात कही। बाघमारे ने कहा कि सूबे के मुखिया ने जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया था कि वे अपने जिले में निवासरत व्यापारी प्रतिनिधियों को अपने विश्वास में लेते हुए सार्थक चर्चा कर रणनीति बनाकर बाज़ार खोले, जिससे व्यापारी जगत में खुशी की लहर है।

वही बाघमारे ने कहा कि सभी व्यापारी बंधुओ को वैक्सीनेशन का पालन करते हुए प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करते हुए स्वयं एवं संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *