पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त करे-राठी

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त करे-राठी

रायपुर,5 मई 2021। पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा कार्यालय पर हमले के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता जमुना के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या करने एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर,छाया पार्षद विलास सुतार निवास पर धरने पर बैठे।

श्री राठी ने कहा कि चुनाव में टीएमसी को विजयश्री मिलते ही जिस प्रकार से टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता जमुना के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या की गई, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कानून का राज़ नहीं गुंडा राज़ चल रहा है और गुंडागर्दी करने वाले और कोई नही बल्कि सत्ताधारी सरकार के कार्यकर्ता है,ऐसी लोकतंत्र की हत्यारी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *