राजनीतिक विफलता के कारण हिंसा का शिकार हो रहा बस्तर-कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष आप


आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
दिनाँक 04-04-202

आम आदमी पार्टी ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

राजनीतिक विफलता के कारण हिंसा का शिकार हो रहा बस्तर-कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष आप

प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बीजापुर में जवानों व नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में शांति बहाली का प्रयास छोड़ असम चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की व्यस्तता सरकार की गैरजिम्मेदाराना रवैया को दर्शाती है।उन्होंने आगे कहा हमारे जवानों के शहीद होने की खबर हर दो चार दिनों में सुनने को मिलता है जो बेहद दुखद है इस ओर सरकारें गंभीरता से प्रयास नही करते नही दिखते केवल शोक व्यक्त करने के लिए ही वे बैठे है क्या?

आम आदमी पार्टी कांकेर जिले के पदाधिकारियों द्वारा यह श्रधांजलि का कार्यक्रम किया गया जिसमे बीजापुर जिले में शहीद पुलिस के जवानों को मौन धारण कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी ने कहा कि बस्तर लगातार हिंसा का शिकार हो रहा है।उन्होंने सरकार से शहीद जवानों के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा तथा एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की।
आजादी के इतने वर्षों बाद भी प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक केवल कागज में ही विकास हुआ है जिसकी जमीनी हकीकत दोनों पार्टियां जानना नही चाहती केवल बंदूक के दम पर व जवानों के खून से यह केवल राजनीति कर रही हैं।

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
700278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *