शासकीय स्कूलों में राजनेताओं की फ़ोटो सप्लाई में हो रहा है करोड़ो का भ्रष्टाचार-उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव आप


02-04-2021
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

शासकीय स्कूलों में राजनेताओं की फ़ोटो सप्लाई में हो रहा है करोड़ो का भ्रष्टाचार-उत्तम जायसवाल प्रदेश सचिव आप

भ्रष्टाचार पे भाजपा की चुप्पी का मतलब घोटाले में बराबर की साझेदारी

आपको बता दे की शासकीय स्कूलों में फ़ोटो सप्लाई कर करोड़ो के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा हैं स्कूलों में महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन अनसुइया उइके,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,शिक्षा मंत्री एवं आदिमजाति विकास मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम की छाया चित्र की सप्लाई स्कूलों में करनी थी। इन तीन छाया चित्र को मिलाकर एक फोटो सेट बनाया गया उक्त तीन फ़ोटो की कीमत मार्किट में 300 से 400 रु तक है लेकिन इसे 4900/- का बिल सभी स्कूलों में दिया जा रहा है व भुगतान के लिए दबाव डाला जा रहा है अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए है ।

अद्भुत है कोण्डागांव जिला जो कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का गृह क्षेत्र है वहा घोटाले पे घोटालों का बोलबाला है जनता जानना चाहती है की मोहन मरकाम जी की क्या भूमिका है इन सब घोटालों पे इधर शिक्षा विभाग घोटालेबाजो का चारागाह बना हुआ है
मोहन मरकाम जी जब विपक्ष में थे तो भाजपा के घोटालों पे बोलने से नही चूकते थे आज क्यों मौन साधा हुआ है

आप नेता उत्तम जायसवाल ने कहा है कि यह खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है मुख्यमंत्री बघेल जी का कोई नियंत्रण नही है जबकि उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा था कि सरकार मितव्यता का ध्यान रखेगी आप देखिए कि किस तरह की मितव्यता बरती जा रही है कि सौ-सौ रुपये के फोटो को 4900 रु में खरीदा जा रहा है एक जिले के अंतर्गत लगभग 91 लाख रु इस छाया चित्र के दिये जा रहे है तो पूरे प्रदेश में क्या हाल होगा इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए व आदित्य इंटर प्राइजेस फर्म को अगर पूरे प्रदेश में इसकी जिम्मेदारी मिली है तो इसमें करोडो का भ्रष्टाचार उजागर होगा और इसके पीछे जिस बड़े कॉंग्रेस नेता का हाथ है वह भी उजागर हो।

जिला अध्यक्ष चन्द्रभान श्रीवास्तव ने कहा कि जानकारी मिल रही है कि आदित्य इंटरप्राइजेस के द्वारा जिले के 1205 प्राथमिक विद्यालयों व 605 मिडिल स्कूल में यह फोटो सेट की सप्लाई हुई है।

आम आदमी पार्टी जिला कोंडागांव द्वारा इसकी शिकायत दर्ज करवाने कोंडागांव थाने में आवेदन दिया गया है व कार्यवाही की मांग की गई है।

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *