न एक पल का चैन, न कोई आराम
जनता की सेवा को हर हाल में तत्पर
छत्तीसगढ़ के लौहपुरुष सत्यनारायण शर्मा जनसेवक
रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी डिस्चार्ज होने के पश्चात तुरंत बाँसटाल ऑफिस पहुँचकर जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री स्व. विष्णु साहू जी के भाई बिरजू साहू और उनका पूरा परिवार जो कि कोरोना से ग्रस्त है उनके इलाज के लिए तुरंत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस बाबा जी से फ़ोन पर बातचीत कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया।

