लोग होली मना रहे थे, चरामेति भोजन बांट रही थीं – सुधीर शर्मा
कोरोना एवं 144 धारा के बाद भी रायपुर शहर में होली परंपरागत रूप से उल्लास पूर्वक मनाई गई।
एक ओर जहां लोग होली खेलने में व्यस्त थे वहीं चरामेति फाउंडेशन अपना सामाजिक दायित्व निभाने में हमेशा की तरह व्यस्त थी।
चरामेति फाउंडेशन के भोजन व्यवस्था प्रभारी श्री सुधीर शर्मा जी ने बताया कि होली के कारण अस्पताल, रेलवे स्टेशन आदि जगह अनेक लोग भोजन के लिए व्याकुल थे। चरामेति फाउंडेशन के विश्वजीत, लक्की आदि लोगों ने दोपहिया पर चावल, दाल कै कंटेनर रखे और हॉस्पीटल, रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया।
सुधीर शर्मा
चरामेति फाउंडेशन
9981774975
राजेन्द्र ओझा
चरामेति फाउंडेशन
9575467733

