26 मार्च को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान गेवरा बस्ती चौक पे करेंगे चक्काजाम :किसान सभा

26 मार्च को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान गेवरा बस्ती चौक पे करेंगे चक्काजाम :किसान सभा

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर किसान विरोधी तीनों कानूनों और बिजली संशोधन कानून को वापस लेने, सी-2 लागत आधारित न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों को आधा करने और श्रम कानूनों को बहाल करने की मांग को लेकर कल 26 मार्च को आहूत भारत बंद के समर्थन में गेवरा बस्ती चौक के पास चक्काजाम किया जाएगा कोरबा जिले में भारत बंद सफल करने के लिए छत्तीसगढ़ किसान सभा के कार्यकर्ता पूरी ताकत से सड़क पे उतरेंगे।
आज यहां जारी बयान में छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने बताया कि किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद को वामपंथी पार्टियों सहित ट्रेड यूनियन का समर्थन मिल रहा है। इस देश की आम जनता की यह राय है कि चूंकि यह कॉर्पोरेटपरस्त कानून ग्रामीण जनजीवन को तहस-नहस करेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करेंगे, इन कानूनों को वापस लेने के सिवा और कोई रास्ता नहीं है। इसलिए “कॉर्पोरेट भगाओ – खेती-किसानी बचाओ – देश बचाओ” के केंद्रीय नारे पर इस आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है।

देशव्यापी किसान आंदोलन के लिए उन्होंने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि देश संसदीय बहुमत की तानाशाही से नहीं, बल्कि राजनैतिक मुद्दों पर आम सहमति और संवाद से चलता है। देश की जनता की आम राय इन कानूनों की वापसी के पक्ष में है और इसके बाद ही संवाद संभव है। उन्होंने कहा कि संवाद की जगह किसानों से टकराव लेने वाली कोई सरकार टिक नहीं सकती।

किसान नेता ने बताया कि भारत बंद के समर्थन में कल 26 मार्च को गेवरा बस्ती चौक के पास चक्काजाम किया जाएगा
चक्काजाम और भारत बंद को सफल बनाने के लिए कस्बों में व्यापारियों से दुकानें और गांवों में ग्रामीणों से रोजमर्रा के कामकाज बंद रखने की अपील की गई। कल जिले में रास्ते रोके जाएंगे, मोदी-अडानी-अंबानी के पुतले जलाए जाएंगे तथा धरना-प्रदर्शन भी किये जायेंगे। छत्तीसगढ़ किसान सभा ने आम जनता के सभी तबकों से भारत बंद को सक्रिय समर्थन व सहयोग देने की अपील की है।

जवाहर सिंह कंवर
जिला अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ किसान सभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *