रायपुर –
प्रदेश के दो लाख छात्रों को जनरल प्रमोट नहीं करेंगे निजी स्कूल…..फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों को जनरल प्रमोटशन नहीं देंगे निजी स्कूल….
आगे की कक्षाओं के होने वाली क्लासेस में इन छात्रों को बैठने की नहीं होगी अनुमति…ऐसे छात्रों बिना फीस दिए नहीं दी जाएगी टीसी…
बिना टीसी के कोई अन्य स्कूल नहीं लेंगे एडमिशन…फीस नहीं देने वाले छात्रों की सूची की गई है तैयार…निजी स्कूलों के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसला
यदि कोई भी निजी विद्यालय निजी स्कूल संगठन यदि बच्चों को जनरल प्रमोशन नहीं देता है, तो वह सरकार के आदेश का सरेआम उल्लंघन है, और यह प्रताड़ना के अंतर्गत आता है, जिसमें की सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और मैं दिनेश शर्मा, सभी पालकों से अनुरोध करता हूं कि यदि बच्चों को प्रताड़ित किया जाता है तो संबंधित थाने में तुरंत एफ आई आर दर्ज कराएं बच्चों को प्रताड़ित करने वाले स्कूल के खिलाफ।
और मैं इस प्रताड़ना के खिलाफ मुहिम छेडूंगा, ताकि कोई बच्चा प्रताड़ित ना हो और यदि प्रताड़ना का शिकार होता है तो सरकार प्रताड़ना करने वाले के ऊपर सख्त कार्यवाही करें।

