महिला दिवस के अवसर पर धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा कोरोना काल मे उत्कृष्ट कार्य करने तथा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान,

महिला दिवस के अवसर पर धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा कोरोना काल मे उत्कृष्ट कार्य करने तथा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान,

रायपुर राजधानी के जायसवाल निक्को इंडस्ट्रीज द्वारा आज महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कोरोना काल मे महिलाओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं साथ ही साथ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान की वहीं महिला दिवस के अवसर पर विधायक श्रीमती शर्मा ने निक्को इंडस्ट्रीज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे भारत मे मनाया जाता है,उन्होंने कहा कि इस देश की महिला आज देश मे ही नही अंतरिक्ष मे भी भारत का नाम बढ़ा रहीं हैं,इस देश की महिला आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं जिससे देश मजबूत हो रहा है। इस आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में निक्को कंपनी के समस्त स्टाफ के साथ साथ धरसीवां के स्थानीय नागरिकों सहित महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *