बालको वेदांता ने पहली बार प्रियंका तिवारी की कड़ी मेहनत और लोकप्रियता से महिला दिवस को सार्थक बनाया
=============================भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड वेदांता गुप ने 8मार्च को बालको के साईं मंगलम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बहुत ही प्रशंसनीय कार्यक्रम का आयोजन किया।महिलाओं के सशक्तीकरण में ग्रास रूट पर काम करने वाली महिलाओं को चिन्हित कर उनका हौसला बढ़ाने के लिए जांबाज महिलाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।इस काम को बारीकी से अंजाम देने के लिए प्रबंधन एवं आम जनता के बीच सक्रियता से काम कर रही बालको की लोकप्रिय अधिकारी कारपोरेट अफेयर्स लीड सुश्री प्रियंका तिवारी महिलाओं की आवाज बनती जा रही है।उनको प्रबंधन द्वारा भी महिला सशक्तीकरण की दिशा में भरपूर सहयोग मिल रहा है।आज मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती की उपस्थिति में मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा बालको क्षेत्र की 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनमें केंद्रीय सचिव प्रतिमा साहू,प्रदेश सचिव स्मृति जॉन,उपाध्यक्ष कौशिल्या लडेर,जिला उपाध्यक्ष तारा सोनी,जिला सचिव रंजीता रात्रए,बालको अध्यक्ष निराशा गजभिए,सचिव उत्तरी खूंटे,बालको उपाध्यक्ष रूपा महीलंगे ,महासचिव डी सुनीता,केंद्रीय सदस्य मालती सहिष, परसभटा सचिव गायत्री साहू ,ललेश्चरी भारद्वाज,जिला महासचिव मीरा पॉर्ते आदि थे।कार्यक्रम में नाश्ता जलपान की व्यवस्था की गई थी। सबने आयोजन की सराहना की।
बालको वेदांता ने पहली बार प्रियंका तिवारी की कड़ी मेहनत और लोकप्रियता से महिला दिवस को सार्थक बनाया

