अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी महिलाओं को ढेरों शुभकामनाएं- दुर्गा झा, प्रदेश सहसंगठन मंत्री


08.03.2021
आम आदमी पार्टी,छत्तीसगढ़

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी महिलाओं को ढेरों शुभकामनाएं- दुर्गा झा, प्रदेश सहसंगठन मंत्री

प्रदेश सहसंगठन मंत्री दुर्गा झा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी महिलाओं को शुभकामनायें दी है । दुर्गा झा ने कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है। अनादिकाल से महिलाओं की शक्ति के रूप में पूजा व अर्चना की जाती रही है। महिला समाज की मार्गदर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है। उन्होने कहा कि 8 मार्च दुनिया का इतिहास में बेहद खास दिन है। यह दिन दुनिया की आधी आबादी के नाम समर्पित है। यह दिन समाज के उस बड़े हिस्से के लिए महत्वपूर्ण है जिसके बिना संसार की कल्पना अधूरी रह जाती है। मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आप सभी महिलाओं का अभिनन्दन करती हूं। उन्होने कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों मे देवतुल्य स्थान मिला है। इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। आप सोचिए जन्म देने के लिए मां, राखी बाधने के लिए बहन, कहानी सुनाने लिए दादी, जिद पूरी करने के लिए मौसी,खीर खिलाने के लिए मामी तथा साथ निभाने के लिए पत्नी चाहिए। जीवन के इन सभी महत्वपूर्ण रिश्तों के लिए महिला जरूरी है।

प्रदेश प्रवक्ता अनुषा जोसेफ ने कहा कि हमारे समाज में महिला जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन के हर पहलू का आधार है, और अगर हम अपने आधार को मजबूत नहीं कर पाते तो हम कभी पूर्ण नही हो सकते। हमारे प्राचीन शास्त्रों मे भी नारी के महत्व को समझा गया है। इसलिए लिखा गया है अहिल्या द्रौपदी, तारा, कुंती मंदोदरी तथा, पंचकन्याः स्मरेतन्नित्यं महापातकनाशम् अर्थात अहिल्या, द्रोपदी, कुन्ती, तारा तथा मन्दोदरी इन पांच कन्याओं के स्मरण मात्र से सम्पूर्ण पापों का विनाश होता है। उन्होने कहा कि महिला उत्थान के लिए हमें भी कुछ रूढ़ियों असमानताओं और अन्धविश्वासो का विनाश करना होगा। हमें महिलाओ के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारना होगा, इसलिए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए हमें अभी से कदम उठाने होंगे।

रायपुर जिला महिला अध्यक्ष कलावती मार्को ने कहा कि हमें याद है के प्रदेश में चुनाव के दौरान हमारी सैकड़ों, माताओं, बहनों ने बढ़चढ़ कर सक्रिय भूमिका निभाई थी कि यह सोच कर की कांग्रेस सरकार आने से हमारा प्रदेश शराबमुक्त प्रदेश बनेगा किंतु अभी तक ऐसा नही हो सका जो दुःखद है । नारी शक्ति के उत्थान के लिए प्रयास करना हम सबका परम कर्तव्य है।

बस्तर जिला अध्यक्ष तरुण बेदरकर ने कहा कि हमारे समाज की कड़वी सच्चाई रही है कि महिलाओं को जीवन मे कदम-कदम पर लैंगिंक भेदभाव का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब समय बदल रहा है इसलिए आईये आज के दिन हम यह संकल्प लें कि किसी भी कीमत पर महिलाओं के साथ भेदभाव नही होने देंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओ के भविष्य के लिए बेटियो का वर्तमान सुरक्षित करने की सोच के साथ हम आगे बढ़ेंगे ।कुछ लोग कहते थे कि ऐसी बाते करने से खास फर्क नही पडता। उन्होेने बताया कि केजरीवाल जी ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनकी यात्राओं पर उत्कृष्ट कार्य जैसे महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा इत्यादि किये है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देनेवालों से आज देश कि महिलाओं को खतरा महसूस होने लगा है ।

आप मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी बस्तर, छत्तीसगढ़
9993097774

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *