अंतररास्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए यासीन खान जी ने कहा कि भुपेश सरकार के कारण ही स्वालंबन की राह पर है छत्तीसगढ़ की महिलाएं।-

अंतररास्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए यासीन खान जी ने कहा कि भुपेश सरकार के कारण ही स्वालंबन की राह पर है छत्तीसगढ़ की महिलाएं।-

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक प्रदेश महासचिव यासीन खान जी ने अंतरास्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए महिलाओ को स्वालम्बन बनाने की दिशा में कांग्रेस की भुपेश सरकार की पूरी पूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की सरकार ने सभी जिले में महिलाओं को मजबूत और अधिकार सम्पन्न बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महिला स्वास्थ्य या पोषण का मामला हो, रोजगार और आजीविका से जुड़ने की गतिविधियां, खेल-कूद हो या खेती-किसानी और पशुपालन… हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी ने शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की सफलता तय की है।
नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी विकास कार्यक्रम शुरू किया तो पूरे छत्तीसगढ़ में इसके क्रियान्वयन की मैदानी स्तर पर जिम्मेदारी महिलाओं के हिस्से आई। गौठान समितियों के माध्यम से गौठानों के संचालन से लेकर गौठानों को आजीविका के बहुआयामी केन्द्र के रूप में विकसित करने में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा। छत्तीसगढ़ के सभी जिले में संचालित गौठानों का पूरा प्रबंधन महिलाओं के हाथ में है। इन गौठानों में डे-केयर के रूप में पशुओं की देखभाल के साथ-साथ वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, गोबर खरीदी, गोबर से विभिन्न उत्पादों का निर्माण जैसी सभी गतिविधियां महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यो द्वारा संचालित हैं।
गौठानों में चारागाह के प्रबंधन से लेकर सब्जी उत्पादन का काम भी महिला समूह ही कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सभी जिलों में महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं का एक बड़ा और मजबूत संगठन है। मातृ शक्ति प्रेरित नामों के कई समूह छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने में लगे हैं। महिलाएं खेती-किसानी, बागवानी, पशुपालन से जुड़ी रोजगार मूलक गतिविधियों में संलग्न है। महिला समूहों द्वारा जैविक खाद का निर्माण, गोबर के गमले, मूर्तियां और अन्य आकर्षक कलाकृतियां बनाने का काम किया जा रहा है।…..
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक
प्रदेश महासचिव यासीन खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *