रिपोर्टर सुरेश राजपुरोहीत बारवा
राजस्थान से ख़बर
जिला सिरोही तहसील रेवदर पंचायत पामेरा
पामेरा में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
नागाणी!! समीपवर्ती गाँव पामेरा मे जिला कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार बिलानाम भूमि से अतिक्रमण हटाये गए।गाँव के खसरा नं.486 व 488 की भूमि पर ग्रामीणों ने कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा था। आर आई चंद्र प्रकाश चारण,पटवारी अशोक विश्नोई व ग्राम विकास अधिकारी सुनील माथुर पुलिस कर्मी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाये गए। जेसीबी व ट्रेक्टर की सहायता से लगभग 40 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाये गए।

