*केंद्र सरकार की कमर तोड़ महंगाई के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना विरोध प्रदर्शन*

केंद्र सरकार की कमर तोड़ महंगाई के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना विरोध प्रदर्शन मे कांग्रेस कमेटी के सदस्य शेख इमरान ने पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस के दामो में बढ़ती हुई कीमतों के लिए केंद्र की मोदी सरकार के खराब प्रबंधन और मुनाफाखोरी को जिम्मेदार ठहराया. मोदी सरकार पर आम लोगों की फिक्र नहीं करने का आरोप लगाया। शेख इमरान ने सवाल किया कि यूपीए सरकार के समय सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठने वाली बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी अब चुप क्यों हैं? ‘पिछले 10 दिनों के भीतर इस सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर में 75 रुपये की बढ़ोतरी की है. चार फरवरी को 25 रुपये बढ़ाए गए थे और अब 50 रुपये बढ़ा दिए गए. यही नहीं, दो महीने के भीतर सिलेंडर की कीमत में 175 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है. आज के समय में रायपुर में एक सिलेंडर 850 रुपये का बिक रहा है।
श्रीमती बंजारे ने दावा किया, ‘कांग्रेस सरकार के समय एक सिलेंडर की कीमत 400 रुपये के करीब थी. उस समय कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा थी, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखा गया था. अब पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं. इस सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.
शेख इमरान ने आरोप लगाया, ‘यह सरकार डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को आठ गुना और पेट्रोल पर ढाई गुना बढ़ा चुकी है. इस सरकार की कृपा है कि देश ने पेट्रोल की कीमत के मामले में शतक लगा दिया है और नया कीर्तिमान गढ़ दिया है. ऐसा लगता है कि इस सरकार को आम आदमी की रत्ती भर फिक्र नहीं है.’ उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार का काम ‘मुनाफाखोरी’ करना है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *