दिनाँक-10/2/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
सत्ता परिवर्तन तो हुआ पर समस्याएं यथावत-तरुणा बेदरकर
आम आदमी पार्टी की संगठन सभा बस्तर विधानसभा के बकावंड ब्लॉक में सपन्न हुई ।जिसमे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई।बकावंड में सबसे ज्यादा समस्या पानी की किल्लत का है ।जिसकी वजह है टँकी का जर्जर होना साथ ही साथ मोहल्ले में एक भी ढंग का बोरिंग नही।जंहा है तो वँहा साफ पानी नही।इस संदर्भ में वार्ड वाशियों ने जनप्रतिनिधियों से बात भी की पर भी समस्या जस के तस बनी हुई है।
बकावंड मेन सिटी से लगा मोहल्ला होने के बावजूद भी कही रोड नाली का नामों निशान नही है।बारिश में कीचड़ से रोड को लदे होने से बच्चों को और लोगो को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है बिजली ऑफिस से लगा हुआ मोहल्ले होने के बावजूद भी ना स्ट्रीट लाइट है ना घरों तक लाइट के कनेक्शन।सयुक्त रूप से देखे तो जंहा सड़के है वो भरस्टाचार के पोल खोलते नजर आते हैं।हैंडपंप की संख्या नगण्य है। बिजली की व्यवस्था भी लचर है।
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कहा कि श्रेत्र की समस्याओं को देख कर साफ समझ मे आता है कि शासन प्रशासन लोगो के मूलभूत सुविधाओं को लेकर कितने गंभीर है।बहुत ही जल्द आम आदमी पार्टी द्वारा इन सभी समस्याओं को लेकर क्षेत्र वाशियों के साथ मिल कर आंदोलन करेगी।
आज के संगठन सभा के दौरान आम आदमी पार्टी जिला बस्तर अध्यक्ष तरुणा बेदरकर के साथ जिला सचिव गीतेश सिंघाड़े,जिला संगठन मंत्री विवेक शर्मा,बस्तर विधान सभा आंदोलन अध्यक्ष सत्यम शिवम मंडल,आंदोलन समिति सदस्य शंकर रॉव,आंदोलन समिति सदस्य भारत शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
आप मीडिया सेल
जिला बस्तर
9993097774

