बड़ी खबर: शासकीय अस्पतालों में ब्लड बैंक स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा कल जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपेगी ज्ञापन

बड़ी खबर: शासकीय अस्पतालों में ब्लड बैंक स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा कल जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपेगी ज्ञापन

रायपुर,कुणाल राठी,10 फरवरी 2021। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी द्वारा राजधानी रायपुर जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में ब्लड बैंक स्थापित करने की मांग को लेकर कल 11 फरवरी दोपहर 1:30 बजे जिला स्वास्थ्य अधिकारी मीरा बघेल को स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रचार प्रसार मंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में ब्लड बैंक की सुविधा नहीं होने के कारण मरीज एवं परिवार को अनेक प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं कई बार आपातकालीन स्थिति में ब्लड की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण मरीज की जान को भी खतरा उत्पन्न हो जाता है।ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि राजधानी रायपुर के सभी शासकीय अस्पतालों में ब्लड बैंक स्थापित किया जाए ताकि मरीज एवं परिवारों को असुविधा का सामना ना करना पड़े एवं मरीज की जान को समय पर बचाया जा सके|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *