मोटिवेशनल प्रोग्राम : अनूप जलोटा और सुरेंद्र दुबे करेंगे अभिभावकों से बात

रायपुर। स्टूडेंट और अभिभावकों के हितों की रक्षा हेतु व बच्चों को आगे बढ़ने हेतु, मोटिवेट करने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता व एजुकेशनल एक्टिविस्ट श्री दिनेश शर्मा के द्वारा @IndianPAssociation फेसबुक पेज लाइव परिचर्चा के रुप में मोटिवेशनल प्रोग्राम हर सोमवार रात 9:00 बजे लगातार किया जा रहा है, जिसमें की राजनेता, पत्रकार, समाजसेवी, वरिष्ठजन, अभिभावक और आम आदमी भी भाग ले रहे हैं तथा जन-जन तक आवाज पहुंचाने की कोशिश की जा रही है तथा अभिभावकों को और स्टूडेंट को संगठित तथा मोटिवेट किया जा रहा है इसी कार्यक्रम में कल दिनांक 8/2/2021 को रात्रि 9:00 बजे भजन सम्राट श्री अनूप जलोटा जी जोकि, पद्मश्री से सम्मानित भी हैं और छत्तीसगढ़ के कवि पद्मश्री सम्मानित श्री सुरेंद्र दुबे जी भी विशेष कार्यक्रम के दौरान सीधा प्रसारण के साथ जुड़ेंगे, अतः ज्यादा से ज्यादा अभिभावक और स्टूडेंट व दर्शक इस कार्यक्रम में जुड़े तथा जनहित के इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिनेश शर्मा सभी से निवेदन कर रहे हैं 🙏 अयान न्यूज़, दिनेश शर्मा के इस सफल प्रयास की सराहना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *