नागरिक संघर्ष समिति द्वारा 30 जनवरी शनिवार को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा

नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा द्वारा 30 जनवरी 2021 दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे टीपी नगर चौक में रेल प्रबंधन का पुतला दहन व 31 जनवरी 2021 दिन रविवार प्रातः 10:00 से कोरबा रेलवे फाटक के पास ऐतिहासिक एकदिवसीय रेल रोको आंदोलन कोरबा में रेल समस्याओं से निजात पाने व रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी हेतु आयोजित किया गया है।
जिस के प्रचार प्रसार व समर्थन हेतु आज 28 जनवरी 2021 दिन गुरुवार को बालको जोन में बैठक का कार्यक्रम साईं मंगलम भवन इंदिरा मार्केट बालकों में आयोजित किया गया। जहां बालको के गणमान्य नागरिक, पत्रकार गण, चेंबर ऑफ कॉमर्स, श्रमिक संगठन, राजनीतिक संगठन, सामाजिक संगठन, महिला शक्तियों तथा आम जनमानस की विशेष उपस्थिति में महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई जिसमें स्वसफूर्त समर्थन व आंदोलन में उपस्थिति के लिए एकजुट हुए।
कार्यक्रम में नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स से श्री विकास डालमिया, कांग्रेस ब्लॉक के दुष्यंत शर्मा, समाज सेवी गोपाल भारती, युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष सुखीराम जांगड़े, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी केंवट, वरिष्ठ ब्लॉक नेता मुन्ना खान, राजीव शर्मा, मुन्ना अंसारी, बालको कर्मी समेत भारी संख्या में आमजनता उपस्थित रहे

कोरबा जोन की बैठक कल शाम 6:00 बजे तिलक भवन प्रेस क्लब पांडू रिकॉर्डर रिकांडो रोड (बुधवारी बाईपास) में रखी गई है। जहां कोरबा शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार गण, चेंबर ऑफ कॉमर्स, श्रमिक संगठन, राजनीतिक संगठन, सामाजिक संगठन महिला शक्तियों तथा आम जनमानस से रेल समस्याओं से निजात पाने व रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी हेतु उक्त मीटिंग में पहुंचने का नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा निवेदन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *