भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कटघोरा में 13-1-21 को

भाजपा का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कटघोरा में 13-1-21 को

विधानसभा स्तरीय बैठक में पूर्व संसदीय सचिव प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने कहा कांग्रेस का वादाखिलाफी से किसान त्रस्त, किसान अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे

भारतीय जनता पार्टी कटघोरा विधानसभा का कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, रकबा कटौती, धान खरीदी बंद करने व खरीदी केंद्र में अव्यवस्था का आलम को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक हरदी बाजार में आयोजित की गई बैठक में आगामी 13-1-021 को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन के तहत कटघोरा में भी एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित हुए इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा स्तरीय पांचों मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी किसानों की समस्या धान खरीदी बंद रकबा कटौती तथा अव्यवस्था को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ जिस वादों के मुताबिक सत्ता में आई है आज अपने वादों से मुकर गई है किसान त्रस्त हैं तथा अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं कार्यक्रम को जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल मनोज शर्मा व राजेंद्र राजपूत नरेश टंडन चुलेश्वर राठौर अजय दुबे ने भी संबोधित किया सर्वप्रथम हरदी बाजार मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना व स्वागत संबोधन किया इस अवसर पर कटघोरा मंडल अध्यक्ष धन्नु दुबे बाकी मोंगरा भागवत विश्वकर्मा दीपका सूर्य प्रकाश शर्मा भिलाई बाजार विनोद यादव राजेंद्र टंडन डा विजय राठौर दुर्गेश कश्यप अभिषेक अग्रवाल राजू प्रजापति हेमंत तिवारी विद्या विनोद महंत लखेश्वर चौहान मनीष मिश्रा दुष्यंत शर्मा नरेंद्र पाटनवार छत्रपाल सिंह माधव राठौर मनोज जगत तुंगत पटेल अरूणीश तिवारी मुकेश जायसवाल पूर्व एल्डरमैन बुधवारा देवांगन कुसुम फरिस्ता ममता पंकज धुरवा रामेश्वर यादव सूजीत सिंह बजरंग यादव छतलाल शांति टंडन हीरा लाल अहीर दीपक जायसवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *