विधायक राजा देवव्रत सिंह 4 जनवरी को साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र में।।

विधायक राजा देवव्रत सिंह 4 जनवरी को साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र में।।


साल्हेवारा:- खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजा देवव्रत सिंह वनांचल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमो में शिरकत करेंगे।खैरागढ़ विधानसभा के विधायक राजा देवव्रत सिंह सर्वप्रथम साल्हेवारा में नवीन प्रतिष्ठान टीवीएस शो रूम के उदघाटन में सम्मिलित होगें इस कार्यक्रम की रूपरेखा में दोपहर 1:00 बजे शोरूम के उदघाटन पश्चात वे ग्रामपंचायत खादी की ओर रवाना होंगे ग्राम पंचायत खादी में सामुदायिक भवन में अहाता निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम का समय 2:30 बजे सम्मिलित होंगे ततपश्चात वहां से ग्रामपंचायत समनापुर में हो रही टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात वनांचल के व्यस्त कार्यक्रम का अंतिम शेड्यूल 4:00 बजे ग्राम पंचायत देवपूरा घाट में सीसी रोड एवं सार्वजनिक शौचालय का भूमि पूजन पश्चात वे अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
उपरोक्त जानकारी देवपुरा ग्रामपंचायत के उपसरपंच व विधायक प्रतिनिधि कमलेश जंघेल ने दी व इस अवसर पर अपने समस्त कार्यकर्ताओ से अनुरोध किया कि विधायक महोदय के इस व्यस्त कार्यक्रम में
उपस्थित रहेंगे व कार्यक्रम पूर्व विश्राम गृह साल्हेवारा में उपस्थित होने की अपील की है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *