प्रदेश में (कोरबा, रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा, बस्तर ) में 400 से ज्यादा बच्चे एवं 250 वरिष्ठ नागरिकों को बांटे स्वेटर एवं कम्बल

गरम कपड़े बांटकर चरामेति फाउंडेशन ने की नववर्ष की शुरुआत

प्रदेश में (कोरबा, रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा, बस्तर ) में 400 से ज्यादा बच्चे एवं 250 वरिष्ठ नागरिकों को बांटे स्वेटर एवं कम्बल

   चरामेति फाउंडेशन ने नववर्ष 2021 की शुरुआत बच्चों को स्वेटर एवं वरिष्ठ नागरिकों को कम्बल बांटकर की एवं विभिन्न चरणों मे प्रदेश के अनेक जिलों में 10 जनवरी तक जारी रहेगा।

चरामेति फाउंडेशन के प्रशांत महतो एवं राजेन्द्र ओझा ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यालय रायपुर से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सिवनी के हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में  करीब डेढ सौ वरिष्ठ नागरिकों को नये  कम्बल वितरित किये गये वहीं  कोरबा के बीहड़ जंगलों में चुइया, छातासराई, गढक़टरा, खोखराआमा, बाघमारा, कोराई, टोकाभांठा, मांझीपारा, दलदली, कदमझीरा  ग्राम के बच्चों को, बस्तर में गुड़ियापदर, गोरुगोठांन, हाटपदनूर, पुसपाल, एवं बिलासपुर इमलीपारा एवं आसपास के स्लम बस्ती, चाम्पा के विभिन्न क्षेत्रों के 400 से अधिक बच्चों को नए स्वेटर प्रदान किये गए, जिसे पाकर उनके चेहरों पर अत्यधिक खुशी एवं संतोष दिख रहा था। सभी बच्चे एवं बुजुर्ग महिलाएं तो कम्बल, स्वेटर ओढकर ही घर गए। 

उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं ग्राम्यजनो ने चरामेति फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर में-
यह गरिमामय समारोह जिला खनिज न्यास समिति के सदस्य एवं माननीय विधायक श्री धनेन्द्र साहू जी, अभनपुर के प्रदेश प्रतिनिधि श्री ब्रह्मानंद सिंह जी ठाकुर, श्री लिलाधर तिवारी, जनपद सदस्य, श्री भारत पाल, अध्यक्ष, शाला विकास समिति, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री ओमप्रकाश पाल, अध्यक्ष, शाला विकास समिति, माध्यमिक विद्यालय, श्री हेमलाल लहरी, सरपंच, श्री अजय कुमार पाल, उप सरपंच, श्रीमती लीलावती साहू, श्रीमती रौशनी बाई तारक, श्रीमती माया चंदेल, श्रीमती संतोषी जांगडे, श्रीमती त्रिवेणी तिवारी, श्री टीकेन्द्र नौरंगे, श्री आशाराम यादव, श्री धनेश बंजारे, श्रीमती रनिया मारकणडे, श्री हरिकुमार जांगडे, श्रीमती अनिता पांडे, श्रीमती रूपा बाई पटेल, श्रीमती लीला पटेल, श्री छोटेलाल साहू, श्रीमती सुनिता साहू, श्री संजय साहू, श्री नोहर पाल, श्री बरसन साहू, श्रीमती सावित्री पाल आदि पंचों, श्री सोमनाथ साहू, प्राचार्य, श्री विवेक सोनी जी, व्याख्याता, डॉ श्रीमती मृणालिका ओझा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद, श्री निलेश अग्रवाल जी, उद्योगपति समाज सेवी, लॉयन श्री प्रेम प्रकाश शर्मा जी, लॉयन श्री रूद्र शर्मा जी, श्री ह्रषीक, श्रीमती रौशनी, श्री रौशन बहादुर, श्री हरीश भाई कोटक, श्री अश्विन भाई बटाविया, श्री हेमंत भाई गोहिल जी, श्री प्रवीण भाई चौहान जी, श्री जी एस ओक, डॉ कुलदीप सिंह छाबड़ा, श्री महेन्द्र भाई राठौड़, श्री गार्गी के एस अरोरा, श्री के एन मूर्ति, श्री मुकेश भाई शाह, श्री के कृष्ण मूर्ति कासी, श्री पी वी एस नागेश, श्री के ए शर्मा’,श्री ए के गांगुली, श्री पी एन सोलंकी,श्री प्रेम प्रकाश साहू जी, श्री नितिन जैन जी आदि की उपस्तिथि एवं सहयोग से समपन हुआ।

कोरबा में-
श्रीकांत सर के विशेष सहयोग से बच्चों के लिस्ट प्राप्त हुआ एवं वितरण के पथप्रदर्शक के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, कठिन रास्तो में जहां सिर्फ बाइक जाने का रास्ता था वहां किसी तरह पहुंच कर यह वितरण सम्पन्न हुआ, इस दौरान मुख्य रूप से संस्था के प्रमुख प्रशांत महतो, अतुल साहू, आशीष सिंह, पंकज पांडेय, प्रदीप यादव, शिव कुमार, आकाश दास उपस्थित रहे और सुबह से शाम तक खुशियां बांटते रहे। 3 जनवरी को करतला नोन्दरहा क्षेत्र में वितरण हेतु जाने की तैयारी में कार्यकर्ता जुट गए है।

बस्तर में-
इस मौके पर बस्तर संभागीय प्रभारी शकील रिज़वी, मनोज शर्मा, तोमेश्वरी भाष्कर, प्रदीप कुमार, राहुल कुदराम, नवीन कुमार एवं अन्य साथियों का सहयोग मिला।

बिलासपुर एवं चाम्पा में-
दुर्गेश साहू जी, प्रतीक साहू जी, निहाल खान, विनय कर्ष, एवं शुभम जी के सहायता से स्वेटर वितरण अभियान की शुरुआत की गई और विभिन्न चरणों मे यह 10 जनवरी तक जारी रहेगा।

प्रशांत महतो
चरामेति फाउंडेशन
9300008540
7400501000

राजेन्द्र ओझा
चरामेति फाउंडेशन
9575467733
8770391717

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *