रायपुर :- असरार खान वा राम शंकर साहू ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर नमन किया और कहा कि इस संप्रदाय के लोग ही नहीं छत्तीसगढ़ के सभी लोग बाबा गुरु घासीदास जी को अवतारी पुरुष के रूप में मानते हैं।बाबा गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को प्रेम और मानवता का संदेश दिया। संत गुरु घासीदास की शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। इसी कारण पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में गुरु घासीदास की जयंती 18 दिसंबर से एक माह तक बड़े पैमाने पर उत्सव के रूप में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ हर वर्ष मनाई जाती है।
असरार खान ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की उन्नति में उनका बहुत बड़ा योगदान निरंतर जारी है। साथ ही यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए मंत्री शिव डहरिया एक आदर्श पुरुष एवं नेता हैं। इसी के साथ मंत्री शिव कुमार डहरिया की लंबी उम्र की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
असरार खान वा राम शंकर साहू ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी


