किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ कांग्रेस का भारत बंद में जोरदार समर्थन,
किसान विरोधी काले कानून के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में आज रायपुर बलौंदाबाजार राजमार्ग मेन रोड दोंदेखुर्द मैं विरोध प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय धरना एवं चक्का जाम किया गया विरोध प्रदर्शन को खनिज निगम आयोग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, धरसींवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा , रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र साहू जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ऊधो वर्मा ,धरसीवा जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कमल भारती,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया इस धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के मार्गदर्शन एवं मनहरण लाल वर्मा कार्यकारी जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में सेवादल साथियों के द्वारा किसानों के सम्मान में सेवा दल मैदान में, मोदी सरकार कारपोरेट की सरकार, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग किसानों को मजदूर बना देगा,आवश्यक वस्तु अधिनियम खत्म करने से कालाबाजारी ,महंगाई बढ़ेगी नारों के साथ पोस्टर के माध्यम से किसान विरोधी तीनों काले कानून को रद्द करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया आज के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड महासचिव प्रवीण चंद्राकर, रायपुर ग्रामीण यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा, रायपुर शहर कांग्रेस सेवा दल यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष ललित साहू, कांग्रेस सेवा दल रायपुर ग्रामीण सचिव सीपी बेसरा, सचिव चंद्र कुमार सोनवानी,सह सचिव संदीप भारती, गगन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के साथियों ने विरोध मैं प्रदर्शन सम्मिलित हुआ

