भारत की कम्युनिसर पार्टी (मार्क्सवादी)
जिला समिति कोरबा
भारत बंद का समर्थन किया माकपा ने
8 को कुसमुंडा में करेंगे चक्काजाम
माकपा ने कहा : वापस लो किसान विरोधी तीनों कानून और बिजली संशोधन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की कोरबा जिला समिति ने अ. भा. किसान संघर्ष समन्वय समिति और अन्य किसान संगठनों व मोर्चों द्वारा 8 दिसम्बर को आहूत भारत बंद का समर्थन किया है मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की कोरबा जिला समिति की बैठक में भारत बंद के आह्वान के तहत जिले में कोरबा बंद का माकपा ने आह्वान किया है और कुसमुंडा शिव मंदिर के पास 11 बजे से चक्काजाम की घोषणा की है
माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने कहा कि संसद में अलोकतांत्रिक ढंग से पारित कॉर्पोरेटपरस्त किसान विरोधी तीनों कानूनों व बिजली कानून में संशोधन वापस लेने की मांग की है।
आज यहां जारी एक बयान में माकपा ने कहा है कि ये कानून भारतीय कृषि को कॉरपोरेटों के हाथों गिरवी रखने वाले तथा ग्रामीणों और आम उपभोक्ताओं का सर्वनाश करने वाले कानून है। ये कानून देश की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और खाद्यान्न सुरक्षा के लिए खतरा है। अतः इन्हें निरस्त करने के अलावा कोई उपाय नहीं है।
माकपा ने वामपंथी पार्टी, कांग्रेस और किसान हितों की पक्षधर सभी राजनैतिक पार्टियों और संगठनों से अपील की है कि 8 दिसम्बर को भारत बंद के आह्वान का सक्रिय समर्थन करें, ताकि मोदी सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया जा सके और उसकी देश को बेचने की साजिश को विफल किया जा सके।
प्रशांत झा
जिला सचिव, माकपा
(मो) 7694098022

