दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में आज दूसरे चरण के आंदोलन को संयुक्त रुप से विभिन्न संगठनों ने किया चक्का-जाम एवं मशाल रैली।
दिल्ली में विगत 26 नवम्बर से कृषि कानून वापस लेने की मांग पर चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में किसान संगठन के आह्वान के तहत आज नराईबोध एवं बांकी मोगरा में छत्तीसगढ़ किसान सभा’,छत्तीसगढ़ किसान संगठन और उर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान पर आज चक्का-जाम व मशाल रैली किया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रुप से टी.सी.सूरज ललित महिलांगे सपुरन कुलदीप सुखरंजन नंदी बी एल नेताम गजेंद्र सिंह ठाकुर अशोक सिंह कंवर दिलेश उइके जी डी के देवांगन एस के यादव भूपेंद्र कुमार रामजी शर्मा रूद्र दास महंत प्रमिला महंत कृषि बाई गणेशिन महंत मानमति महेतरीन बाई शशि महंत आशा लीना महंत विजय पाल सिंह प्रकाश कोर्राम सहित अनेकों लोग शामिल थे।
विभिन्न किसान संगठनों की एकता जिंदाबाद, कोरबा (छ.ग.)

