30.11.2020
आप यूथ विंग छत्तीसगढ़
बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की कार्यकारिणी गठित कर ली जाएगी-लक्ष्मण सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष आप यूथ विंग
आज आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सेन जी के नेतृत्व में मीटिंग रखी गई जिस पर बहुत ही जल्द रायपुर जिला कार्यकारिणी गठित करने पर चर्चा की गई
जिस प्रकार प्रदेश में युवाओं का आम आदमी पार्टी के तरफ झुकाव बड़ रहा है जिसे देखते हुए यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडकर ने रायपुर में 2 प्रभारी लक्ष्मण सेन, डगेश्वर भारती नियुक्त किया है उन्हें जल्द से जल्द युवाओं को पार्टी की जिम्मेदारी देने को कहा जिसके चलते आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में यूथ की अहम मीटिंग रखी गई थी
आज की बैठक में विशेष रूप से यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडकर,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सेन उपस्थित रहे साथ ही रायपुर जिला से नीरज साहू ,क्षतीश मिश्रा, दलजीत सिंह, संदीप नापित, सन्नी छाबड़ा ,वीरेंद्र पवार ,किसोर कुमार सोनी, हेमंत टण्डन एवम पार्टी के सदस्य मौजूद रहे ।
अज़ीम खान
जिला मीडिया प्रभारी, रायपुर
7000278886

