ई. मखमूर इकबाल खान जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर छत्तीसगढ़ ने प्रदेशवासियों को गुरूनानक जयंती की बधाई दी |

.ई. मखमूर इकबाल खान जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर ने सिख समुदाय सहित प्रदेशवासियों को गुरूनानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
.ई. मखमूर इकबाल खान जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरू नानक देव के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। गुरूनानक देव को विश्व भर में सांप्रदायिक एकता, सच्चाई, शांति, सदभाव के ज्ञान बांटने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने मनुष्यों को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारा का संदेश दिया है।
.ई. मखमूर इकबाल खान ने सभी लोगों से अपील की है कि प्रकाश पर्व मनाते समय कोविड-19 से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों और सामाजिक व शारीरिक दूरी के सिद्धांतों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *