अहिवारा में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार
विधानसभा अहिवारा के युवा लाडले विधायक एवं प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज 25 नवम्बर बुधवार को विधानसभा अहिवारा में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार जी ने समस्त क्षेत्रवासियों से सौजन्य मुलाकात कर दीपावली पर्व,मातर व आज देवउठनी(तुलसी पूजा) व बाबा गुरू घासीदास जी के जयंती पर्व की भी अग्रिम शुभकामनाये व बधाई दी । दीपावली मिलन समारोह कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी मंत्री गुरु रूद्रकुमार जी से मुलाकात कर दीपावली व तुलसी पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी । वही मंत्री जी ने इस दीपावली मिलन कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे के मद्देनजर क्षेत्रीय जनो को सुरक्षित सामाजिक दूरी का नियम पालन करने की अपील की । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अहिवारा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव,कैलाश नाहटा ,ब्लॉक् महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री अमन सिंह जनपद अध्यक्ष धमधा श्रीमती सरस्वती रात्रे, भिलाई चरोदा नगर निगम सभापति श्री विजय जैन,ब्लॉक अध्यक्ष अहिवारा श्री हीरा वर्मा,व कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता,एन. एस. यू.आई. युवा कांग्रेस ,महिला कांग्रेस,कांग्रेस सेवादल,समस्त पार्षद, एल्डरमैन,व कांग्रेस कार्यकर्ता साथी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए ।

