रायपुर में अफीम-डोंडा के साथ दो महिला गिरफ्तार..
रायपुर में नशे की चेन तोड़ने की कोशिश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है आज इसी कड़ी में राजधानी पुलिस ने 38 किलो डोंडा और 10 किलो से ज्यादा अफीम के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीली पदार्थ की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है। थाना प्रभारी विशाल कुजूर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम शोभा सावलानी (36 वर्ष) पति प्रकाश सावलानी और किरण चंदानी (42 वर्ष) पति सुरेश चंदानी है. दोनों काशीराम नगर व हाउसिंग बोर्ड सेजबहार के रहने वाले हैं।
सोमवार की देर रात मेडीशाइन हॉस्पिटल के पास इन्हें पकड़ा गया. महिलाओं के पास 3 बोरियां थी, जिसकी तलाशी लेने पर 38 किलो 400 ग्राम डोंडा चूरा और 10 किलो 42 ग्राम अफीम मिला।
पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि मादक पदार्थों को लेकर वह ग्राहक के पास डिलिवरी करने जा रही थी. फिलहाल पुलिस दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18(ख) के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

