प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज मे विलय हुआ सतनाम साक्षी युवा समिति सेमरिया

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज मे विलय हुआ सतनाम साक्षी युवा समिति सेमरिया

दिनाँक 25-10-2020 को ग्राम सेमरिया में अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण इंजी. नरोत्तम धृतलहरे, मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ विजय कुर्रे, विशेष अतिथि पूर्व रायपुर शहर अध्यक्ष वरिष्ठ अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, आजीवन सदस्य संस्थापक सतनाम जन कल्याण कोष बिलोकचंद खरे,
सचिव रायपुर शहर वरिष्ठ ठाकुर राम महीलांग, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला यूथ ओमेश्वरी गिलहरे बारले, सदस्य रेनू जांगडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी यूथ मनीष रात्रे, जिला कोषाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण खूबी डहरिया, संगठन मंत्री रायपुर ग्रामीण मनीष सारंग, अमित जांगड़े, जिला मीडिया प्रभारी रायपुर ग्रामीण डागेश्वर जोशी, जिलाउपाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण सूर्याप्रताप बंजारे, मनीष नारंग, संत सोनवानी, गोपी धृतलहरे व सेमरिया ग्राम वासियों के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुवा।
जिसमे सतनाम साक्षी युवा समिति के अध्यक्ष मनीष सारंग द्वारा प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के कार्यो को देखकर प्रसंशा करते हुये अपने समिति सतनाम साक्षी युवा समिति सेमरिया का विलय किया साथ ही प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के साथ मिलकर कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के संचालन कर्ता रायपुर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय डहरिया जी द्वारा प्रगतिशील छत्तीसगढ सतनामी समाज के 2012 से 2020 तक किये कार्य को सतनाम संदेश पत्रिका, सतनाम संदेश यात्रा, निःशुल्क स्वस्थ शिविर, रक्तदान, देहदान, गिरौदपुरी धाम में निर्मित सतनाम धर्मशाला मड़वा सरहद संछिप्त शब्दों में ग्रामवासियों को बताया गया।

वक्तामंचसेउद्बोधन

पूर्व रायपुर शहर अध्यक्ष वरिष्ठ अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र ने कहा ग्राम स्तर से युवाओं को जोड़ते हुये शिक्षित ग्राम व समाज बनाना हमारा लक्ष्य है

पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ विजय कुर्रे ने युवाओं को संगठित होकर स्वरोजगार का ट्रेनिंग लेकर स्वयं का स्वरोजगार में आगे आने का अपील किया।

आजीवन सदस्य व संस्थापक सतनाम जन कल्याण कोष बिलोकचंद खरे ने समाज मे सामाजिकता का महत्व बताते हुये समाज को एकता के सूत्र में बांधने का मंत्र दिया

रायपुर शहर सचिव वरिष्ठ ठाकुर राम महिलांग ने बताया समाज को संगठित क्यों होना है भविष्य में दीर्धकालीन योजना बनाकर समाज को संगठित होने का अपील किये

रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष यूथ नरोत्तम धृतलहरे ने कहा शिक्षा के क्षेत्र मे ग्राम स्तर पर सर्वे कर समाज के कितने घर के बच्चे पढ़ रहे है या नही अगर नही पढ़ रहे है तो उन्हें ग्राम में समाज के द्वारा सहयोग करके पढ़ाई के लिये प्रोत्साहित किया जाना जाना चाहिए
महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान से समाज में शराब को पूर्णरूप बंद किया जाना चाहिए

रायपुर ग्रामीण कोषाध्यक्ष यूथ खूबी डहरिया जी के द्वारा 8 नवम्बर 2020 बलौदाबाजार जिला का नामकरण गुरु घासीदास जिला घोषित कराने सतनाम संदेश यात्रा निकाला जा रहा है जिसमे आप में युवाओं सम्मिलित होकर समाज के मांग को सरकार तक रखने में सहयोग करने का अपील किये।

सदस्य रेनू जांगडे ने बताया समाज महिलाओं से है महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण अंग है महिलाओं के सहयोग से समाज का निर्माण सम्भव है

प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ ओमेश्वरी गिलहरे बारले महिला सशक्तिकरण को जोर देते हुये समाज मे अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का संकल्प लिया।

संगठन मंत्री रायपुर ग्रामीण यूथ मनीष सारंग ने बताया हम सामाजिक एकता बनाकर संगठित समाज का निर्माण कर सकते है।

ग्राम सेमरिया युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया जिसमें
संरक्षक धनसाय चतुर, अध्यक्ष रोहित डिवडोंडे,उपाध्यक्ष रामनारायण बंजारे, कोषाध्यक्ष प्रकाश बंजारे, सचिव पंकज बंजारे, सहसचिव प्रकाश गेन्डरे, संगठन मंत्री पिंटू कोशले, कार्यकारिणी सदस्य पिताम्बर बंजारे, कार्यकारिणी सदस्य साहिल बंजारे, कार्यकारिणी सदस्य संजय डिवडोंडे, कार्यकारिणी सदस्य टोपचन्द चतुर, कार्यकारिणी सदस्य मनदीप डिवडोंडे, कार्यकारिणी सदस्य चुनकाई डिवडोंडे, कार्यकारिणी सदस्य विकास बंजारे, कार्यकारिणी सदस्य राजेश चतुर, कार्यकारिणी सदस्य पंजक सारंग, मीडिया प्रभारी चेतन माहेश्वरी आप सभी को बहुत बहुत एवं शुभकामनाएं व कार्यक्रम के आयोजन कर्ता मनीष सारंग जी को बहुत बहुत बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *