प्रदेश महामंत्री और एआईसीसी सदस्य पंकज शर्मा ने शारदीय नवरात्रि पर दी शुभकामनाएं
रायपुर :-प्रदेश महामंत्री और एआईसीसी सदस्य पंकज शर्मा ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं उपासना का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। पंकज शर्मा ने इस अवसर पर अपील की है कि इस कोरोना काल में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप त्यौहार मनाएं और अपने और अपने परिवार का ध्यान रखें। साथ है शासन के करोना से सम्बंधित नियमों का पालन करें

