द्रोण शिव मंदिर गगरेट की ऐतिहासिक जंगल के आसपास आसपास कोई भी क्रेशर ना लगाया जाए : अनिल डडवाल कांग्रेस विंद सोशल मीडिया के प्रदेशा अध्यक्ष

द्रोण शिव मंदिर गगरेट की ऐतिहासिक जंगल के आसपास आसपास कोई भी क्रेशर ना लगाया जाए :
अनिल डडवाल
कांग्रेस विंद सोशल मीडिया के
प्रदेशा अध्यक्ष

13 (अक्टूबर) मंगलवार को अपनी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस विंद सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष अनिल डडवाल ने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंबोटा गांव में स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक द्रोण शिव मंदिर के आसपास लगभग 5000 स्केयर मीटर में फैले पुरातन जंगल का अस्तित्व खतरे में है ये पांडवकालीन जंगल अब हम स्थानीय लोगों की उदासीनता की बजह से भारी खतरे में पड़ गया है जबकि इस जंगल से इसके नजदीकी दर्जनों गांवों को हर साल करोड़ों रुपये कीमत की जीवनदायिनी प्राणवायु आक्सीजन मिलती है इस जंगल की पैदा की प्राणवायु ने हमारी सैंकड़ों पीढ़ियों को अपने आँचल की छांव में पाला है। मगर आज हम इतने संगदिल हो चुके हैं की खुद को जीवन देने वाले के जीवन को बचाने के लिए भी आवाज नहीं उठा रहे।
पहले ही इस जंगल का विभिन्न कारणों से क्षरण हो रहा था मगर अब इस जंगल की जीवनदायिनी सोमभद्रा नदी के नजदीक खनन एवम पत्थर प्रसंस्करण के लिए बड़ा क्रेशर लगाए जाने से इस जंगल और इसके कई तरह के पानी के स्त्रोत्रों के सूखने का खतरा पैदा हो जाएगा।
लेकिन सनद रहे इसकी कीमत हमें हमारी आने वाली नस्लों को चुकानी पड़ेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस एरिया के आसपास कोई भी क्रशर ना लगाया जाए उन्होंने कहा कि सरकार की दोगली नीतियों की बदौलत ही आज हमारी वन संपदा और हमारी खड्डो का अस्तित्व खतरे में है उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया तो हम सड़क प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *