रायपुर। सत्यनारायण शर्मा ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक जताया है। सत्यनारायण शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय राजनीति, खासकर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन का समाचार दुःखद है। सत्यनारायण शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सत्यनारायण शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर जताया शोक

