रिपोटेर तौफीक अहमद खान सीतापुर
बारिश की चपेट में आ दीवार ढहा,दबने से हुई युवक की मौत
एंकर
सीतापुर:-बारिश की चपेट में आने से घर का दीवार भरभरा कर ढह गया जिसकी चपेट में आने 22 वर्षीय युवक की दबकर मौत हो गई।इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है वही पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार तेज बारिश की चपेट में आकर ग्राम गेरसा में घर का दीवार भरभरा कर ढह गया जिसकी चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक हरि यादव आ कुँवर यादव की दबने से मौत हो गई।युवक किराना का व्यवसायी था और घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था इस घटना के बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे जहाँ चिकित्सक ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उसकी मौत की पुष्टि की।इस घटना से परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है पूरा परिवार सदमे में है।पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

