गांधी जयंती पर बच्चों ने दिया स्वच्छता संदेश

सीतापुर रिपोटेर तौफीक अहमद खान

  *गांधी जयंती पर बच्चों ने दिया स्वच्छता संदेश* 

एंकर –
सीतापुर ..कोविड-19 के कारण पिछले छह-सात महीनों से जहां विद्यालय बंद है, बच्चों का अध्ययन -अध्यापन एवं अन्य सहसंज्ञानात्मक गतिविधियां जैसे नृत्य गीत, भाषण ,कविता वाचन ,चित्रकारी रंगोली, खेलकूद आदि गतिविधियों से काफी दूरी बन चुकी है, वहीं माध्यमिक शाला के बच्चों ने मोहल्ला क्लास सेंटर को ही अपने सभी कौशलों के विकास का पावन मंच बना लिया है, और संकल्पित हैं कि चाहे लाख कठिन परिस्थिति हों हम अपनी प्रतिभाओं, क्षमताओं का विकास करके रहेंगे। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु चुनौतियों को स्वीकार कर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2020 जो कि दो महान विभूतियों की जन्म जयंती है।एक राष्ट्र पिता महात्मा गांधी अहिंसा दिवस,और हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री स्वच्छता दिवस पर अपने मोहल्ले में गांधी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया । बच्चों ने भाषण ,गीत, नृत्यऔर जीवंत नाटक का मंचन किया ।विद्यालय की शिक्षिका अनीता तिवारी के मार्गदर्शन में स्वयं ही गांधी चरखा का निर्माण निर्माण, बापूजी का चश्मा,तीनों बंदर के मुखौटे आदि उपलब्ध संसाधनों से स्वयं तैयार कर नाटक के माध्यम से बापू जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सुंदर प्रयास किया ।अभिलाषा ,मोनिका और टीम ने अपनी टीम के साथ भाषण की प्रस्तुति में नवाचार अपनाया ।पारंपरिक भाषण पद्धति से परे नवीन तरीके से गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला ।बच्चों की प्रस्तुति से समस्त ग्रामीण एवं शाला परिवार उत्साहित है। विद्यालय की सीनियर शिक्षिका मंजूलता कहती हैं ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्वतंत्र अभिव्यक्ति कौशल का निर्माण होता है एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर शाला परिवार उपस्थित थे ।प्रधान पाठक टी के सिंह एंव स्तुति मार्क्स सहित सबने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *