राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती किसान एवम खेत मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने प्रदेश कांग्रेस एवम रायपुर शहर कांग्रेस के द्वारा दिये गए प्रभार वाले संत भक्त मा कर्मा ब्लाक कांग्रेस कमेटी पहुचकर ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद एवम एम आई सी मेंबर सहदेव ब्यवहार के द्वारा आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती किसान एवम खेत मजदूर बचाओ दिवस के रूप में धरना देकर मनाया गया। इस धरने को संबोधित करते हुए रायपुर ग्रामीण के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के सुपुत्र विशाल शर्मा ने कहा कि
किसान विरोधी कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य का प्रावधान नहीं है। कान्टेक्ट फार्मिंग के द्वारा अब कंपनियां ही तय करेगी कि किसान खेतो में क्या काम करेंगे? मोदी सरकार इस्ट इंडिया कंपनी की वापसी करने में लगी है। अब मोदी सरकार ने बड़े मुनाफाखोरो को कालाबाजारी जमाखोरी की खुली छूट दे दी है। सदन के एक भी सदस्य के मत विभाजन की मांग करने पर तो संसद में मत विभाजन कराना आवश्यक होता है। इन काले कानूनों को पास करने के लिये लोकतंत्र की हत्या कर दी गयी।
केन्द्र की भाजपा सरकार के तीन किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ पूरे देश और छत्तीसगढ़ के किसानों में और आम आदमी उपभोक्ताओं में गुस्सा उमड़ रहा है। बड़ी संख्या में किसान व खेतिहार- मजदूर इन कठोर कानूनों का विरोध कर रहे है, किंतु मोदी सरकार किसानो पर लाठिया बरसाकर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। इन काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़ रही है। आज हम सभी उपरोक्त बिल का विरोध करते हुये धरना, प्रदर्शन -पैदल मार्च का आयोजन कर किसान विरोधी बिल को तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे है किसान मजदूर बचाओ दिवस कार्यक्रम में किसान बिल से होने वाले हर तरह के नुकसान के बारे में शहरी और ग्रामीण मतदाताओं को अवगत कराया जायेगा। कार्यक्रम प्रभारी एवम प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने कहा कि इन किसान विरोधी कानूनों को लेकर भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा कर भाजपा के किसान विरोधी, गरीब विरोधी चरित्र को उजागर किया जायेगा। मोदी सरकार के इन तीनो कानूनों से किसानों के साथ आम आदमी को भी बड़ा नुकसान होगा। कुछ बड़े जमाखोर सारी आवश्यक वस्तुओं के रेट तय करेंगे। समर्थन मूल्य व्यवस्था, मंडी सोसायटी और अंतर की राशि देकर राशन कार्ड व्यवस्था भी समाप्त करने वाले मोदी सरकार के कानूनों का डटकर विरोध होगा। संत भक्त मा कर्मा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवम पार्षद सहदेव ब्यवहार ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक अनुसूचित जाति लड़की के साथ गैंगरेप कर उसका गला दबाकर हत्या किया है पीड़ित लड़की विरोध न कर सके उनके जीभ भी कांट ली थी आज देश के कई भी कोणे अनुसूचित जाति, जनजाति लोग सुरक्षीत नही है रोज इस समुदाय के साथ जोर जुलुम निर्जातन बलात्कार हत्या उत्पीड़न अन्याय अविचार बदस्तूर जारी है और इस वर्ग के लोगों को जिंदा जलाया जा रहा है यह थामने की नाम नही ले रही है यह है मोदी सरकार की निर्मम जघन्यतम नरसंहार निष्ठुर कहानी है और मोदी जी कहते है अनुसूचित जाति के लोगों को झोला भर देंगे ? मोदी सरकार से सवाल है ये सब किसान एस सी एस टी लोगों का निर्जातन बलात्कार हत्या उत्पीड़न अन्याय कब रुकेगा ??? धरने को पार्षद प्रतिनिधि नानू ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि चद्रहास निर्मलकर एवम आस मोहम्मद, सुरेश धीवर ने भी संबोधित किया। आभार ब्यक्त करते हुए पार्षद एवम रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 9 के अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा ने कहा कि उत्तरप्रदेश में पीड़ित परिवार के लोगो से राहुल गांधी जी मिलने जा रहे थे जिसे रोका गया एवम पोलिस द्वारा धक्का मुक्की किया जाना बहुत ही शर्मनाक घटना है जिसकी जितनी भी निंदा किया जाय काम है। इस धरना प्रदर्शन में पुरुषोत्तम साहू, धर्मेंद्र चंद्राकर, नजीर खान,दसमी बाई, राम बाई, राशिद खान कृष्ना सिह राजूनिता बघेल, प्रदीप चौधरी, मानसिंह ध्रुव,अनिल रूपचंदानी, सोनू धीवर, राहुल प्रजापति,राजेश साहू,सोना राव, नीलेश कुमार वर्मा अरमान भाई, गजेंद्र साहू राजेन्द्र धीवर, विमल साहू आदि प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

