पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का 88 वां जन्मदिन की बधाई वा शुभकामनायें यासीन खान

🙏🙏विश्व के महान अर्थ शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। यह जगह अब पाकिस्तान में है।उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अध्ययन किया और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। बाद में उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के साथ-साथ दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य किया।डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के बीच भारत के 13वें प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला। भारतीय अर्थशास्त्री ने 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभाली।भारतीय अर्थशास्त्री ने 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में भी कार्य किया।सिंह ने 1972 और 1976 के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार सहित कई प्रमुख पदों का कार्यभार संभाला। वे 1985 से 1987 तक योजना आयोग के प्रमुख थे।डॉ. सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के साथ दो बार काम किया। 1966 से 1969 तक वे व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) में आर्थिक मामलों के अधिकारी के तौर पर कार्य कर चुके हैं। 1987 से 1990 तक संयुक्त राष्ट्र में उनका दूसरा कार्यकाल दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में था, वर्तमान में वे राजस्थान से राज्यसभा कांग्रेस के सांसद हैं, आज उनका जन्मदिन है हम सबकी ओर से शुभकामनाएं🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *