प्रदेश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड टोटल लॉकडाउन करने के अलावा अब दूसरा रास्ता नहीं बचा – राजेश कुकरेजा

प्रदेश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड टोटल लॉकडाउन करने के अलावा अब दूसरा रास्ता नहीं बचा – राजेश कुकरेजा

राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुकरेजा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है अब तक 70,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। कल भी 3450 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंताजनक है वहीं छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 35000 से भी अधिक हो चुके हैं।

ऐसे में वरिष्ठ समाज सेवक राजेश कुकरेजा ने कहा कि कोरोना कैपिटल रायपुर में कोरोना की आरओ यानी बेसिक रिप्रोडक्टिव रेट मात्र 7 दिनों में 0.7 से 7 के पार कर चुकी है, जो अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड है।R ये बताता है कि संक्रमण कितनी गति से फैल रहा है

R=7 का मतलब एक संक्रमित व्यक्ति 7 लोगों को संक्रमित कर रहा है, जबकि महामारी के चरम में भी इटली के लोमबारडी और अमेरिका के न्यूयॉर्क में R=5.6 से ज्यादा नहीं बड़ा था।

छत्तीसगढ़ में अगले 30 दिनों में 1 से 2 लाख लोग गंभीर गंभीर रूप से संक्रमित हो सकते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ और रायपुर में महामारी को रोकने के लिए टोटल लॉकडाउन करने के अलावा अब दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *