महापौर का घेराव कर पार्षद चंद्राकर ने समस्याओं से कराया अवगत,तत्काल निराकरण की मांग की

रानी दुर्गावती वार्ड के नागरिकों ने वार्ड पार्षद लीलाधर चंद्राकर के नेतृत्व में नगर निगम महापौर प्रमोद दुबे का घेराव कर समस्याओ से अवगत करते हुए तत्काल निराकरण की मांग की, वार्डवासियो की ओर से पार्षद श्री चंद्राकर ने कहा कि पुरैना तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य काफी समय से लंबित है, वही इंद्रा आत्मा नगर डबरीपारा, सतनामीपारा एवं साहू बस्ती में पाइपलाइन का विस्तार ना होने के कारण लोगो को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसी प्रकार क्षेत्र में बारिश के समय पानी भरने की समस्या खड़ी हो जाती है जिसके निराकरण के लिए पक्का नाला एवं नाली निर्माण की मांग की, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने कहा कि महापौर ने सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण की बात कहते हुए 30 मई को ज़ोन कमिश्नर एवं वार्ड पार्षद के साथ क्षेत्र का दौरा कर तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वाशन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू, रविंद्र सिंह ठाकुर, रमेश ठक्कर, विलास सुतार, मिनी पांडेय, राकेश सिंह, डॉ. धनीराम साहू, नेहरू चंद्राकर, मंगतू साहू, दिलेश्वरी सेन, अक्षत शर्मा, ममता साहू, पिंकी नवरंगे, महेश साहू सहित अनेक वार्डनागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *