3 सितंबर 2020
सरकार की नाकामी के चलते हो रही है गौ माताओं की मौत- हुलास साहू, आप नेता पूर्व सचिव विधानसभा धरसींवा
आप नेता साहू जी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित रोका-छेका धरसींवा विधानसभा के विभिन्न गांवों के गौठानों में हो रही गौ माताओं की मौत प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता, भ्रष्टाचार, अफसरशाही और अव्यवस्था की परिणाम है मवेशियों के लिए रोका छेका योजना तहत जैसे चारा, पानी, शेड, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के बिना गांवों के गौठानों में मवेशियों को रखा जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में गौ माताओं की मौत हो रही है रोका छेका अभियान के तहत खुलेआम घूमने वाले मवेशियों को व्यवस्थित करने के लिए किया था , लेकिन पूरा अभियान चंद दिनों में ही बेअसर हो गया। गाँव हो या शहर सभी जगह खुलेआम मवेशी घूमते देखे जा सकते है साथ ही रोका छेका अभियान पूरी तरह से असफल साबित हो रही है आज भी गौ माता व अन्य जानवर खुले आम सड़को पर घूम रही है, जिससे आये दिन गौमाता दुर्घटनाओं के शिकार हो रही है सस्ती लोकप्रियता हासिल करने चक्कर मे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कई योजनाएं जमीन पर असफल साबित हो रही है

