गडकरी जैसे दबंग,प्रतिभावान,सशक्त राजनेता दीर्घायु हो और तन,मन से जनता की सेवा करते रहे- कृष्णा बाजारी

लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आज कान्हा बाजारी व उनकी टीम द्वारा जन्मदिन की बधाई दी गयी। कान्हा ने कहा कि नितिन गडकरी के प्रतिनिधित्व से महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी बहुत ही मज़बूत राजनैतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है। पिछले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहते हुए गडकरी ने सड़क, परिवहन व हाईवे डेवलपिंग स्किल्स पर काफ़ी फोकस कर काम किया व जनता को लाभ पहुँचाया, बाजारी ने कहा कि ये उसी का परिणाम है कि फिर से एक बार नागपुर की जनता ने अपना विश्वास गडकरी पर जताया है । गडकरी के जन्मदिन पर कान्हा बाजारी ने कहा कि ऐसे दबंग,प्रतिभावान,सशक्त राजनेता दीर्घायु हो और तन,मन से जनता की सेवा करते रहे। बाजारी ने कहा कि जो भी व्यक्ति गडकरी के पास जाता है, कभी खाली हाथ नहीं लौटता, वे किसी भी व्यक्ति द्वारा लायी गयी समस्या का पूरा समाधान करने के लिए ज़ोर लगा देते है व संतुष्ट होकर भेजते है जिससे की कोई भी व्यक्ति गडकरी के कुशल व्यवहार को देखते हुए भाजपा सरकार पर गर्व महसूस करता है। कान्हा ने कहा कि नागपुर व महाराष्ट्र के नागरिकों को उम्मीद है कि फिर से एक बार केंद्र सरकार में गडकरी को मंत्री पद से नवाज़ा जायेगा व आने वाले 5 सालों में गडकरी और भी सफल प्रयासों के साथ एक शक्तिशाली भारत देश के निर्माण में अपना योगदान प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *