छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ चेयरमेन के लिए उभरा छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति अग्रदूत “मोहम्मद फिरोज गांधी” का नाम
➡️ रायपुर, धमतरी, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और अम्बिकापुर में
गरीब बेरोजगारों को दूध विक्रेता बनाकर गांव-गांव जाकर किसानों को दूध व गौवंश पालन की सीख दी!
रायपुर-
सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुस्लिम समुदाय में गौवंश रक्षा
एवं गौ सेवा तथा छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति के अग्रदूत
“मोहम्मद फिरोज गांधी”
हमेशा चेहरे में मुस्कान लिए गरीबों की मदद के लिए आगे रहने वालों में से है।
सभी धर्मों व समाज को एक साथ आगे बढ़ाने में विश्वास रहते है।
राजनीति में अपनी जमीनी पहुंच रखने वाले छोटे कार्यकर्ताओं से
लेकर सभी को समान रुप से सम्मान देने वाले
मोहम्मद फिरोज गांधी 1985 में
नगर शालेय छात्र संघ के संयोजक पद पर रहे हैं।
वे युवा कांग्रेस, सर्वधर्म समभाव अध्यक्ष,
तात्यापारा वार्ड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं
वर्तमान में रायपुर उत्तर विधानसभा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के पद पर है।
वर्तमान में भी छत्तीसगढ़ दूध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ के सभी दूध विक्रेताओं के बिक्री बढ़ाने और आगे बढाने सहभागी है घोर अभिशाप युक्त जीवन जी रहे तत्कालीन मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण समिति के डायरेक्टर रहे
वर्तमान में अनेक सामाजिक संस्थाओं ने श्वेत क्रांति अग्रदूत के लिए लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है
आज भी अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े हैं
समाजिक उत्थान की योजना बनाने में श्री गांधी का कोई सानी नहीं है ।
छत्तीसगढ़ शासन को छत्तीसगढ़ के गौवंश रक्षा सेवा तथा
गौधन न्याय योजना के लिए
श्री गांधी उल्लेखनीय ध्वजवाहक होंगे
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अपनी मेहनत और लगन कांग्रेस पार्टी के जमीनी स्तर से शुरू है ।
श्री मोहम्मद फिरोज गांधी का सभी समाज, धर्म वर्ग के लोगों के साथ उनके अच्छे संबंध होने के कारण सभी लोगों का प्यार इनके लिए आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ के किसानों और छत्तीसगढ़ दूध विक्रेता महासंघ के सदस्यों एवं अंचल
के लोगों ने जन जन के नेता एवं प्रदेश सरकार के मुखिया श्री भूपेश बघेल एवं
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष से आग्रह किया है कि
श्री मो.फिरोज गांधी को छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष पद में सुशोभित कर किसानों एवं दुग्ध उत्पादको तथा विक्रेताओ को तथा
समाज में एक नई विचारधारा लाने अध्यक्ष पद से नवाजा जाए ताकि छत्तीसगढ़ का दुग्ध उत्पादन नई उचाइयों को छुवे।
अंचल के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, यूथ आइकॉन श्री राहुल गांधी और जन जन के नेता और प्रेदश के मुखिया श्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि
मोहम्मद फिरोज गांधी जो कि विगत 30 सालो से छत्तीसगढ़ की गौवंश रक्षा, सेवा तथा
श्वेत क्रांति अग्रदूत के रूप में बेहतरीन व शानदार ढंग से कार्य कर रहे हैं , का पार्टी हित में सहयोग लिया जाए।
साथ ही लोगों का कहना है कि दुग्ध के क्षेत्र में
मोहम्मद फिरोज गांधी
किसी परिचय के मोहताज नहीं है ।
इस क्षेत्र में उनके योगदान की कोई बराबरी नहीं कर सकता।
अगर दुग्ध महासंघ में पुनः राजनैतिक राजतिलक कर किसी भी ऐरे गेरे को अध्यक्ष बनाया जाता है तो
वह गौधन न्याय योजना के लिए अभिशाप ही होगा।
कई वर्षों से दुग्ध महासंघ
घपलों और घोटालों की वज़ह से साजिशों में सिसकता व मरता जा रहा है ।
ऐसे वक्त में मोहम्मद फिरोज गांधी जैसे व्यक्तित्व को छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ में अध्यक्ष पद दिया जाता है
तो प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

