इंटक कांग्रेस पोस्टकार्ड अभियान छतीसवे दिन ग्रामीणों ने राष्ट्रपति को लिखा चिट्टी – पंकज तिवारी जिलाध्यक्ष इंटक कांग्रेस रायपुर

इंटक कांग्रेस पोस्टकार्ड अभियान छतीसवे दिन ग्रामीणों ने राष्ट्रपति को लिखा चिट्टी – पंकज तिवारी जिलाध्यक्ष इंटक कांग्रेस रायपुर

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) द्वारा कोरोना राहत सीधे टैक्सपेयर को छोड़कर देश और राज्य के नागरिको को देने की मांग राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड लिखवा कर की जा रही हैं

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) प्रदेशाध्यक्ष श्रमिक नेता दीपक दुबे द्वारा आम जनो की मांगों को लेकर चलाए जा रहे पोस्टकार्ड अभियान में श्रमिकों महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा अधिक से अधिक पोस्टकार्ड लिख रहे हैं

श्रमिको ने बताया कि केंद्र सरकार, अच्छे दिन के सपना दिखाकर आज गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल के दाम दोगुनी कर दी जरूरत के सामानों के दाम दिनों दिन बढ़ा कर महंगाई को डायन बना दिया है उसको कम करने की बजाए कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने के नाम पर मोदी सरकार देश की जनता पर अपना कारपोरेटपरस्त और सांप्रदायिक राजनीतिक एजेंडा थोपने पर अमादा है
आज पहले बार पेट्रोल से अधिक दाम पर डीजल मिल रहा है किसानों श्रमिको के ऊपर महंगाई कहर बन कर टूट रही है इस महामारी में राहत देने के बजाए प्रधानमंत्री तिजोरी भरने में मशगूल है श्रम कानूनों को दरकिनार कर कॉर्पोरेट की मदद मात्र के उद्देश्य से वेतन और भत्तों में कोई वृद्धि किए बिना काम ही ड्यूटी के घंटे 8 से बढ़ाकर 12 किया जाना उद्योगपतियो को फायदा पहुचना इसकी एक मिसाल है !
प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड़ राहत पैकेज की घोषणा करने पर किसी भी जरूरत मन्द को सीधे फायदा नही मिलेगा उनको ऑफिसों की चक्कर काटना पड़ेगा कमीशन देना पड़ेगा। जिसका हम विरोध करते हैं देश के टैक्सपेयर को छोड़कर सभी के एकाउंट में सीधे कोरोना राहत 10000 हजार रूपये एवं 6 माह तक 7500 प्रतिमाह कोरोना राहत हमारे नेता द्वारा मांगा गया है श्रमिकों ने लिखा की लॉक डाउन के समय बन्द उद्योगों में कार्यरत श्रमिको को पूरा वेतन दिया जाने की मांग एवं श्रम कानून उद्योग कानून के बदलाव पर विरोध किये इंटक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे के मार्गदर्शन जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में जिला भर में पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से ग्रामीणो एवं श्रमिको सहित भारी संख्या में लोगो ने राष्ट्रपति भवन के एड्रेस पर पोस्ट कार्ड लिख इंटक कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व की मांग रखे।

पोस्टकार्ड अभियान में इंटक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह,महामंत्री श्रीमति गिरजा बंजारी, अंजली श्रिवाश,पुर्षोत्तम वर्मा,प्रभारी रायपुर दयादाश कुर्रे जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी,ग्रामीण जिलाध्यक्ष देवानन्द वर्मा,जिला उपाध्यक्ष राजू भावे,सचिव केशरी ध्रतलहरे,हरिराम निराला,सूरज बैरागी,पंचू बघेल जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र यादव,गोविंदा साहू ,मोहन साहू सुमीत यादव सहित पदधिकारियो द्वारा सोसल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुवे पोस्टकार्ड लिखवा रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *