आप यूथ विंग छत्तीसगढ़
रायपुर,
शराब बंदी तत्काल करे प्रदेश सरकार नहीं तो सड़क की लड़ाई शुरू करेगी आम आदमी पार्टी – लक्ष्मण सेन (प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ)
जब सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान 7 बजे बंद हो सकते है तो शराब दुकाने क्यों बंद नहीं – डगेश्वर भारती (आप नेता )
आम आदमी पार्टी युवा विंग ने आज प्रदेश में शराब दुकाने बंद करने प्रदेश के मुख्यमंत्री को कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर कलेक्टर के माध्यम से यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा |
बता दे की कोरोना जैसे महामारी पुरे प्रदेश में तेजी से फ़ैल रहा है जिसके चलते पुरे प्रदेश के व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित तमाम दुकानों के लिए सरकार के द्वारा समय 7 बजे निर्धारित किया गया है, जबकि प्रदेश के शराब भट्ठी 9 बजे रात तक धारा 144 व कोविड 188 की धज्जियाँ उड़ाते हुये खुली रहती है, जिससे करोना महामारी फैलने का डर है, डागेश्वर भारती ने कहा की एक तरफ आप सड़कों पर आम जन पर कार्यवाही कर रहे है पर आपकी शराब दुकानों में कोई नियम कानून नहीं है, वर्तमान में जब व्यावसायिक प्रतिष्ठान और आम जन के लिए नियम कानून अलग है तो शराब की दुकानों के लिए अलग नियम क्यों ? सरकार इस पर सब के लिए सामान कानून लागू करे, वही प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने कहा की आम आदमी पार्टी प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी चाहती है और सरकार इस गंभीर नहीं है अगर सरकार पूर्ण शराब बंदी नहीं करती तो आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगी ,
आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा की सरकार अपना वादा भूल अपने लोगो को फायदा पहुचने के लिए शराब का धंधा चला रही है यहाँ तक उनके लोग ही अपनी शराब के ब्रांड बनाकर पैसा कमाने में लगे है सरकार को अपने वादे के अनुरूप प्रदेश में शराब बंदी करनी चाहिए |
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संत सलाम ,जिला मीडिया प्रभारी अज़ीम खान , मुकेश देवांगन, उमेश पोटाई व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे |
अज़ीम खान
मीडिया प्रभारी रायपुर
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
7000278886

